Junnar Taluka Shivner Shikshan Prasarak Mandal

SHRI SHIV CHHATRAPATI COLLEGE

Bodkenagar, Junnar, Pune, Maharashtra, India - 410502.

image years

Established In 1970

NAAC accredited “B+” Grade | UGC - CPE Status | DST - FIST Status | SPPU, Pune - Best College Award (Pune Rural) | Affiliated to SPPU, Pune. | AISHE Code : C - 42032 | Reg No : L.N.P.U/P.N./A.S.S./026/1970
NAAC accredited “B+” Grade | UGC - CPE Status | DST - FIST Status | SPPU, Pune - Best College Award (Pune Rural) | Affiliated to SPPU, Pune. | AISHE Code : C - 42032 | Reg No : L.N.P.U/P.N./A.S.S./026/1970

Junnar Taluka Shivner Shikshan Prasarak Mandal

SHRI SHIV CHHATRAPATI COLLEGE

Bodkenagar, Junnar, Pune, Maharashtra, India - 410502.

NAAC accredited “B+” Grade | UGC - CPE Status | DST - FIST Status | SPPU, Pune - Best College Award (Pune Rural) | Fees Structure for BBA - (2026-27) | Affiliated to SPPU, Pune. | AISHE Code : C - 42032 | Reg No : L.N.P.U/P.N./A.S.S./026/1970
NAAC accredited “B+” Grade | UGC - CPE Status | DST - FIST Status | SPPU, Pune - Best College Award (Pune Rural) | Fees Structure for BBA - (2026-27) | Affiliated to SPPU, Pune. | AISHE Code : C - 42032 | Reg No : L.N.P.U/P.N./A.S.S./026/1970

हिंदी विभाग के संदर्भ

About Department Of Hindi

महाविद्यालय का हिंदी विभाग वर्ष 1970 से सक्रीय रूप से कार्यरत है। यहाँ स्नातक स्तर पर हिंदी विषय का अध्ययन-अध्यापन किया जाता है। विभाग में कार्यरत सभी शिक्षक सुयोग्य, अनुभवी एवं समर्पित हैं। जो विद्यार्थियों के भाषा ज्ञान एवं बौद्धिक विकास में सहायक सिद्ध होते हैं। महाविद्यालय के पुस्तकालय में हिंदी साहित्य, भाषा, व्याकरण एवं शोध से संबंधित अनेक पाठ्यपुस्तकें एवं संदर्भ ग्रंथ उपलब्ध हैं, जो विद्यार्थियों, शोधार्थियों और पाठकों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। हिंदी विभाग द्वारा समय-समय पर विविध शैक्षणिक एवं साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनमें – राज्य स्तरीय संगोष्ठी: वर्ष 2010 में विभाग द्वारा एक भव्य राज्य स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया था। इसमें विद्वानों एवं शोधार्थियों ने सहभागिता की थी। हिंदी दिवस समारोह: प्रतिवर्ष हिंदी दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इनमें भाषा के महत्व पर व्याख्यान, निबंध लेखन, वाद-विवाद, और कविता पाठ जैसी गतिविधियाँ सम्मिलित रहती हैं। साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम: विद्यार्थियों के रचनात्मक विकास हेतु कविता पाठ, हास्य मंच, शेर-ओ-शायरी, नाटक एवं कहानी लेखन जैसी प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाती हैं। नैतिक एवं वाचिक विकास: विद्यार्थियों के मानसिक, नैतिक एवं वाचिक विकास के लिए विभाग द्वारा अनेक प्रतियोगिताएँ कराई जाती हैं। इनसे वे आत्मविश्वासी एवं अभिव्यक्ति में निपुण बनते हैं। 

विकास एवं विस्तार: विद्यार्थियों की हिंदी भाषा के प्रति बढ़ती रुचि को ध्यान में रखते हुए वर्ष 2014-15 से बी.ए. स्नातक स्तर पर हिंदी विषय के विशेष अध्ययन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इस निर्णय से विद्यार्थियों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है और हिंदी भाषा एवं साहित्य के प्रति उनका आकर्षण बढ़ा है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत मातृभाषा और क्षेत्रीय भाषाओं के माध्यम से शिक्षा को बढ़ावा देने पर बल दिया गया है। हिंदी विभाग इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। नई शिक्षा नीति के उद्देश्यों के अनुरूप, विभाग शोध, साहित्य और व्यावहारिक हिंदी शिक्षण को प्रोत्साहित कर रहा है। विद्यार्थियों को हिंदी भाषा में शोध कार्य, अनुवाद, सृजनात्मक लेखन और संचार कौशल के लिए विशेष कार्यशालाओं और पाठ्यक्रमों के माध्यम से तैयार किया जा रहा है। साथ ही, बहुभाषीय शिक्षण पद्धति को अपनाते हुए हिंदी भाषा के प्रयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है। परिणाम स्वरूप राष्ट्रीय स्तर पर विद्यार्थियों के कैरियर के नए अवसर उपलब्ध हो रहे है। हिंदी विभाग अपनी निरंतर प्रगति के साथ विद्यार्थियों के समग्र विकास हेतु समर्पित है और भविष्य में भी नए आयाम स्थापित करने के लिए प्रयासरत रहेगा। 

Faculty Members

शैक्षणिक - प्रस्तावित कार्यक्रम, पाठ्यक्रम संरचना और पाठ्यक्रम

स्नातक पाठ्यक्रम कोर्स

पाठ्यक्रम वर्षपाठ्यक्रम की अवधिक्षमतापाठ्यक्रम संरचना
पाठ्यक्रम लिंक
प्रथम वर्ष कला हिंदी
(एनईपी 2020 पैटर्न)
01 वर्ष120
द्वितीय वर्ष कला हिंदी
(एनईपी 2020 पैटर्न)
01 वर्ष120
तृतीय वर्ष कला हिंदी
(2019 पैटर्न)
01 वर्ष120

अन्य संकायों (वाणिज्य) में स्नातक स्तर पर हिंदी पाठ्यक्रम की पेशकश की गई है

पाठ्यक्रम वर्षपाठ्यक्रम की अवधिक्षमतापाठ्यक्रम संरचना
पाठ्यक्रम लिंक
प्रथम वर्ष वाणिज्य हिंदी (एनईपी 2020 पैटर्न)01 वर्ष120

विभाग में सुविधाएं

Other Information Of Department

विभाग यूजी छात्रों के लिए हिंदी अध्ययन के विभिन्न क्षेत्रों में अनुसंधान में सक्रिय रूप से संलग्न है, जिनमें शामिल हैं:

  • हिंदी निबंध साहित्य: हिंदी निबंध साहित्य में अभिव्यक्त विचारों की खोज। 
  • साहित्यिक आलोचना और सिद्धांत: साहित्य के प्रति शास्त्रीय और समकालीन आलोचनात्मक दृष्टिकोणों की खोज। 
  • हिंदी में भारतीय लेखन: भारतीय हिंदी साहित्य के विषयों, कथाओं और भाषाई पहलुओं की जांच करना। 
  • अनुवाद: अंग्रेजी से हिंदी और मराठी से हिंदी अनुवाद करना। 
  • तुलनात्मक साहित्य: विभिन्न संस्कृतियों, भाषाओं और ऐतिहासिक अवधियों के साहित्यिक ग्रंथों का विश्लेषण करना। 
  • साहित्य का फिल्मांतरण: कहानियों का शॉर्ट फिल्म में रूपांतरण। 
  • रोजगार उन्मुख हिंदी अध्ययन: राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत विद्यार्थियों को हिंदी भाषा में रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसमें हिंदी पत्रकारिता, कंटेंट राइटिंग, अनुवाद, तकनीकी लेखन और डिजिटल मीडिया जैसे क्षेत्र शामिल हैं। 
  • हिंदी और नई शिक्षा नीति: NEP 2020 के तहत हिंदी भाषा में बहुभाषीय अध्ययन, साहित्यिक अनुसंधान और क्षेत्रीय भाषाओं के साथ इसके अंतर्संबंधों का अध्ययन। 

 

संकाय सदस्यलेखक का नामशोधालेख का शीर्षकपत्रिका का नामप्रकाशन वर्ष
डॉ. कैप्टन बाबासाहेब मानेडॉ. कैप्टन बाबासाहेब मानेसूर्यबाला की कहानियों में व्यक्त नारी जीवन की विविध स्थितियांपदचिन्ह2024
#rowspanडॉ. कैप्टन बाबासाहेब मानेदीक्षांत उपन्यास में व्यक्त शिक्षा क्षेत्र की वास्तविकतापदचिन्ह2024
#rowspanडॉ. कैप्टन बाबासाहेब मानेओमप्रकाश वाल्मीकि की कहानियों में व्यक्त दलित विमर्शअभिनव गवेषणा2024
#rowspanडॉ. कैप्टन बाबासाहेब मानेहिंदी कहानी साहित्य में मानवीय मूल्यों का चित्रणदि गुंजन2024
#rowspanडॉ. कैप्टन बाबासाहेब मानेस्वाधीनता आंदोलन और हिंदी कविताइलेक्ट्रोनिक इंटरनैशनल इंटरडीसीप्लीनरी जर्नल2024
#rowspanडॉ. कैप्टन बाबासाहेब मानेकुसुम अंसल की कहानियों में व्यक्त अर्थाभाव से उत्पन्न समस्याएँपदचिन्ह2023
#rowspanडॉ. कैप्टन बाबासाहेब मानेबानो सरताज की कहानियों में व्यक्त बाल विमर्शशोध दिशा2023
#rowspanडॉ. कैप्टन बाबासाहेब मानेगैरहाजिरी के बावजूद कहानी-संग्रह में व्यक्त स्त्री विमर्शशोध दिशा2022
#rowspanडॉ. कैप्टन बाबासाहेब मानेहिंदी साहित्य और आलोचनान्यू इंटरनैशनल रेलिएबल रिसर्च जर्नल2022
#rowspanडॉ. कैप्टन बाबासाहेब मानेदलित साहित्य की वैचारिकतान्यू इंटरनैशनल रेलिएबल रिसर्च जर्नल2022
#rowspanडॉ. कैप्टन बाबासाहेब मानेअलका सरावगी के उपन्यास में चित्रित सामाजिक जीवनपदचिन्ह2022
#rowspanडॉ. कैप्टन बाबासाहेब मानेकाका कालेलकर की वैचारिक दृष्टिनागफनी2021

  •  विभाग के द्वारा छात्रों के साहित्यिक और भाषाई कौशल को विकसित करने के लिए प्रत्येक वर्ष कई आकर्षक गतिविधियाँ आयोजित की जाती हैं :
  • प्रख्यात विद्वानों द्वारा व्याख्यान – छात्रों को प्रतिष्ठित शिक्षाविदों और साहित्यकारों से अंतर्दृष्टि प्रदान करना ।
  • लघु फिल्म निर्माण : छात्रों की रचनात्मकता, तकनीकी ज्ञान और अभिव्यक्ति कौशल को विकसित करना । 
  • कहानी, एकांकी तथा निबंध प्रस्तुति प्रतियोगिता – कहानी कहने के कौशल और रचनात्मक वर्णन को बढ़ाना ।
  • ‘शिवकुंज’ वार्षिक अंक के लिए लेखन– छात्रों की रचनात्मकता, साहित्यिक कृतियों और शैक्षणिक अंतर्दृष्टि का प्रदर्शन ।
  • निबंध लेखन प्रतियोगिता – संरचित लेखन के माध्यम से विश्लेषणात्मक और रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करना ।

डॉ. कैप्टन बाबासाहेब माने:  

  • दादासाहेब काळे आदर्श शिक्षक पुरस्कार ।
  • एनसीसी का बेस्ट एएनओ पुरस्कार ।
  • दो किताबें प्रकाशित ।
  • अब तक 46 शोधालेख प्रकाशित ।

 

प्रा. रेखा विश्वनाथ गायकवाड :  

  • राजमाता जिजाऊ राष्ट्रीय नारी रत्न पुरस्कार ।

Coming Soon

Far far away, behind the word mountains, far from the countries Vokalia and Consonantia, there live the blind texts. Separated they live in Bookmarksgrove right at the coast

उपयोगी लिंक्स

Photo Gallery

Loading table…
Loading table…
Loading table…
Loading table…
Loading table…
Loading table…
Loading table…
Loading table…
Loading table…
Loading table…
Loading table…